1. युवाओं में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, सामुदायिक विकास, आपसी सद्भाव, सौहार्द व भाईचारे जैसे मूल्यों का विकास करना एवं उन्हें पोषित, पारेषित व संवर्धित करना।
2. युवाओं में राष्ट्रीय नेतृत्व क्षमता का विकास करना।
3. युवाओं में श्रमसृजन से राष्ट्रसृजन की भावना का विकास करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना।
4. युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण से राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना।
5. रोजगारपरक शिक्षा और प्रशिक्षण से युवाशक्ति को राष्ट्रशक्ति के रूप में तैयार करना।
6. “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए विशाल “भारत श्रृखंला” तैयार करना एवं “जातिमुक्त भारत” एवं समतामूलक राष्ट्रवादी समाज बनाने का प्रयास करना।
7. गरीब युवाओं/कन्याओं के विवाह में आर्थिक योगदान देना एवं गरीब सामूहिक विवाह सम्पन्न कराना। युवाओं को दहेजरहित विवाह के लिए प्रोत्साहित करना।
8. संगठित, समर्थ और समृद्ध राष्ट्र के सृजन हेतु युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना एवं उन्हें योग, व्यायाम एवं मानसिक विकास की ओर अग्रसर करके नव्य, भव्य और दिव्य राष्ट्र का निर्माण करना।
9. गरीब बच्चों, दिव्यांगजनों , आदिवासी और असहाय बच्चों की शिक्षा, भोजन, चिकित्सा एवं आवास की व्यवस्था करना।
10. राष्ट्रीय विकास एवं समाज सेवा (परिवार कल्याण, टीकाकरण, महिला सशक्तिकरण, महिला शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, साक्षरता सुधार, लैंगिक समानता, स्वच्छता कार्यक्रम आदि) के संचालन, संवर्धन एवं संरक्षण में सरकार और समाज का सहयोग करना।
11. युवाओं को सामान्य कृषि कार्यों में रुचि उत्पन्न करना एवं जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित कर उनके आय के अवसरों को बढ़ाना।
12. युवाओं को समय के सदुपयोग एवं जीवन में आगे बढ़ने के तरीके बताना।
13. युवाओं में खेलकूद की रुचि, साहसिक प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता एवं आर्थिक उन्नयन के कार्यक्रम आयोजित करना।
14. युवा एवं खेल मंत्रालय एवं अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारियों को युवाओं तक पहुंचाना।
15. युवाओं को नशामुक्त बनाना एवं सरकार की मदद से नशा उन्मूलन केन्द्रों की स्थापना कर शिष्ट एवं विकासवादी समाज की स्थापना करना।
16. युवाओं में तार्किक एवं वैज्ञानिक शक्ति का विकास करना।
17. स्वरोजगार एवं स्वावलंबन के माध्यम से युवाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाना।
18. किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदानकर उन्हें लाभान्वित करना।
19. युवाओं एवं छात्रों को माँ भारती की रक्षा हेतु नियमित प्रशिक्षण देना।
20. भारत को वास्तविक रूप में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” बनाकर विश्व पटल पर उसके ऐतिहासिक परम वैभव पर पहुंचाना।